यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा, टोल बूथ से टकरा कर पलटी बस, 23 यात्री घायल

मथुरा के मांट क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर प्राइवेट बस टोल बूथ से टकरा कर पलट गई। हादसे में 23 यात्री घायल हो गए। घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें पांच की हालत गंभीर है।  


यह हादसा शुक्रवार रात तकरीबन 11.50 बजे यमुना एक्सप्रेसवे के मांट टोल प्लाजा पर हुआ। प्राइवेट बस दिल्ली से गोरखपुर जा रही थी। बस में लगभग 60 यात्री सवार थे। 

बताया गया है कि टोल प्लाजा से पहले बस चालक को झपकी आ गई। इससे अनियंत्रित हुई बस टोल बूथ से टकरा कर पलट गई। घटना के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।