यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाषाएं बोझ नहीं होती हैं बल्कि ये आर्थिक प्रगति और स्वावलंबन का आधार होती हैं। इससे विकास का मार्ग प्रशस्त होता है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में आयोजित भारतीय भाषा महोत्सव कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महात्मा गांधी ने हिंदी भाषा के महत्व को समझा जिससे उन्हें पूरे देश को एकता के सूत्र में पिरोने में आसानी हुई।
देश की आजादी में हिंदी भाषा के महत्व से इंकार नहीं किया जा सकता। आज भी भारत में बड़ी संख्या में लोग हिंदी बोलते और समझते हैं। इसलिए हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा दिया गया है।